ताजा खबर

नेट ग्रीन फैक्ट्री में नाबालिक से मजदूरी करवाई पैसा मांगे तो फोड़ दिया फिर, नाबालिक पहुंचा पुलिस थाने में फिर भी नहीं हुई बाल श्रम की कार्रवाई

Photo Source : ???????????.... ???? ????

Posted On:Saturday, March 28, 2026

नेट ग्रीन फैक्ट्री में नाबालिक से मजदूरी करवाई पैसा मांगे तो फोड़ दिया फिर, नाबालिक पहुंचा पुलिस थाने में फिर भी नहीं हुई बाल श्रम की कार्रवाई



मांगलियावास... मांगलियावास थाना क्षेत्र के नसीराबाद मार्ग पर स्थित बिडिकचावास पेट्रोल पंप के पास एक नेट ग्रीन फैक्ट्री में मजदूरों के साथ मारपीट की गई। जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मांगलियावास पुलिस ने मेडिकल करवारकर प्राथमिक उपचार करवाया है। मामले में मजदूर उत्तर प्रदेश मुहआ लाडपुरा निवासी हरि गोविंद पुत्र लाल दीवान सेन ने थाने में शिकायत देखकर बताया कि वह नेट ग्रीन फैक्ट्री में अपने बाकी दोस्तों के साथ काम कर रहा था। जहां फैक्ट्री के मैनेजर व फिटर से मजदूरी के रुपए मांगने पर मैनेजर सोनू व फिटर विजय ने हरि गोविंद 18 वर्ष व मनीष 16 वर्ष सहित उसके बाकी साथियों के साथ मारपीट करते हुए हरि गोविंद व एक अन्य साथी के सिर में हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटे आई।घटना के बाद दोनों घायल युवक अपने साथियों के साथ मांगलियावास थाने में पहुंचे। जहां पुलिस ने लहुलूहान हालत में दोनों घायल का मेडिकल करवा कर प्राथमिक उपचार करवाया। फिलहाल मांगलियावास पुलिस थाने में शिकायत के बाद इतनी गंभीर घायल हालत में आए युवक के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

नेट ग्रीन फैक्ट्री में नाबालिक से करवाया बाल श्रम
थाना क्षेत्र के बिडिकचावास में स्थित नेट ग्रीन फैक्ट्री में नाबालिक के साथ बाल श्रम करवाने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में लंबे समय से नाबालिक और से कार्य करवाया जा रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कानून नियमों का उल्लंघन कर गैर कानूनी तरीके से नाबालिकों से बाल श्रम करवाया जा रहा है। फैक्ट्री में मजदूरी के रुपए मामले मांगने के बाद हुए विवाद में फैक्ट्री के मैनेजर व फाइटर द्वारा मारपीट किए जाने के बाद नाबालिक युवक का भी सिर फोड़ दिया।

नाबालिक को मजदूरी के कार्य को लेकर वीडियो वायरल

नेट ग्रीन फैक्ट्री में शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद नाबालिक सहित एक युवक का सिर फोड़ने के मामले के बाद एक वीडियो वायरल हुआ। जिनमें मजदूर मजदूरों द्वारा कहा जा रहा है की फैक्ट्री में 17 वर्ष के दो युवक व 16 वर्ष के दो युवक भी मजदूरी कर रहे हैं।

मांगलियावास पुलिस पर उठे सवाल

नेट ग्रीन फैक्ट्री में मजदूरी को लेकर नाबालिक सहित एक अन्य युवक के सिर फोड़ने के मामले के बाद फैक्ट्री के छ मजदूर मांगलियावास थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। जहां मांगलियावास पुलिस थाने के एक एएसआई ही द्वारा मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझाइस करवा दी। गोरतलब है कि मारपीट में नाबालिक के सिर में गहरी चोट के बावजूद प्राथमिक उपचार करवाया गया और मामले को लेकर गंभीरता से जांच नहीं की गई। इतना ही नहीं नाबालिक के मामले को लेकर बाल श्रम विभाग को भी सूचना नहीं दी जाने से पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इनका कहना है.... फैक्ट्री में हुई मारपीट के मामले में घायल द्वारा पुलिस कार्रवाई नहीं चाहने की पुनः रिपोर्ट दी थी। बाल श्रम के मामले को लेकर जांच जारी है।



अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.