ताजा खबर

कृष्णा केशव स्कूल के बच्चों को यातायात संबंधी जानकारी दी गई

Photo Source : ???????.. ??????? ?? ?????? ?? ??????? ???? ????? ?????? ?????? ?????

Posted On:Tuesday, January 13, 2026

कृष्णा केशव स्कूल के बच्चों को यातायात संबंधी जानकारी दी गई

पीसांगन के मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीसांगन के बच्चों को पुलिस थाना पीसांगन के थाना अधिकारी सरोज चौधरी सीआई के निर्देशन पर एएसआई महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बच्चों ने अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं के प्रश्न पूछ कर यातायात से संबंधित समस्या की जानकारी प्राप्त की।
हाईवे पर चलने पर गाड़ी की स्पीड कितनी होनी चाहिए? रोड पर बनी सफेद, पीली ज़ेबरा क्रॉसिंग लाइन आदि की जानकारी, रोड पर लगे साइन बोर्ड से संबंधित सूचनाओं आदि की जानकारी बच्चों को उपलब्ध करवाई गई। साथ ही बच्चों को अपने अभिभावक, आस-पड़ोस आदि को भी यह जानकारी पहुंचाने हेतु कहा गया। यातायात नियमों की पालना करने से दुर्घटनाएं कम होगी जिससे कि जनहानि रोकी जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। सभी बच्चों ने एएसआई महावीर प्रसाद शर्मा का धन्यवाद प्रस्तुत किया।

पीसांगन.. यातायात के नियमों की जानकारी देते एएसआई महावीर प्रसाद शर्मा


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.