ताजा खबर

31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत:अमर से तीर्थयात्री जा रही थी, गिरी से 150 फीट नीचे; मायरा डिक्लेरेशन जा रहे थे लोग

Photo Source : ?????? ?? ???? ??? ??? ???? ??

Posted On:Sunday, April 19, 2026

अजमेर...अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू होकर बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। दुर्घटना के बाद बस में भारी यात्रियों में हाहाकार मच गया। बस से निकल रही की चिखो के बाद सैकड़ो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।

बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।

एंबुलेंस से सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पर जिला कलेक्टर लोक बंधु व जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी तुरंत पहुंचे मौके पर पहुंचे है।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.