अन्तर्राज्जीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश कर चार शातिर नकबजन आरोपी गिरफ्तार राज्य के विभिन्न जिलों में आरोपियों द्वारा चोरी की कुल 10 वारदातों को दिया अंजाम 50 लाख से अधिक की कीमत के आभूषण की बरामदगी व एक हथियार बरामद चोरी में प्रयुक्त पिकअप व मोटरसाईकिल बरामद
पुलिस थाना पीसांगन व साईबर सैल की बडी कार्यवाही
अजमेर .पीसांगन...जिला अजमेर में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी. लूट व डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अजमेर जिले में नकबजनी की वारदातों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड के कम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार व रामचन्द्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के निकटतम सुपरविजन एवं थानाधिकारी पुलिस थाना पीसांगन सरोज चौधरी के नेतृत्व मे पुलिस थाना पीसांगन व साईबर सैल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अन्तर्राज्जीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश कर चार शातिर नकबजन आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मामले मे पीसांगन के अक्षय पुर निवासी गिरधारी सिंह
पुत्र नाहरा रावत रिपोर्ट पेश की कि मेरे घर में अज्ञात चोरो ने मेरे व मेरे भाई के कमरे को बाहर से कुदा लगा दिया और दुसरे कमरे का कुंदा तोडकर उसमें रखे सोने चांदी के आभुषण व नगदी चुरा लिया। इसी रात को रिछमालिया गांव के बुद्धाराम पुत्र राणा रेबारी ने रिपोर्ट पेश की कि कुछ अज्ञात चोर मेरे घर में लगे लोहे के जंगले को तोडकर कमरे में घुसकर अलमारी को तोडा व सोने चांदी के जेवर व नकदी चुरा ली जिस पर पीसांगन पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वारदात के आधार पर पूर्व में आरोपीयो का डाटाबेस तैयार कर कई संदिग्ध जगहों को चिन्हित किया जाकर दबिश दी गई। टीम द्वारा वारदात के घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास व संदिग्ध स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों के आने व जाने के रास्ते के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध, तकनीकी एवं पेशेवर तरीके से कार्य करते हुए बहु-आयामी रणनीति अपनाई गई। टीम ने अपने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा तकनीकी विश्लेषण से संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का सूक्ष्म अध्ययन किया। घटना घटित होने से लेकर अभी तक गठित टीम के सदस्यों द्वारा घटना के सम्बन्ध में जगह- जगह मुखबीर मामूर कर संदिग्ध आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसी दौरान जिला साइबर सेल के कानिस्टेबल अजीत सिंह को गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के पीछे एक संगठित एवं शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय है, जो सूने व बंद मकानो को निशाना बनाकर सो रहे व्यक्तियों के कमरे के बाहर कुंदा लगाकर और खिडकियों को तोडकर वारदातो को अंजाम देता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई। जांच के दौरान तथ्य सामने आया कि उक्त गिरोह अत्यंत शातिर एवं संगठित तरीके से कार्य करता है। भय एवं दबाव के कारण स्थानीय लोग भी इनके संबंध में सूचना देने से कतरा रहे थे. जिससे इनकी गिरफ्तारी और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई।
गत 18 अप्रैल को पुलिस टीम को सटीक एवं विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गिरोह के सदस्य दूदू क्षेत्र के समीप जंगल में छिपे हुए है, जिस पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के अन्य 04 सदस्यों जिनमें 1 महिला भी शामिल है, को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाकर वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना पीसांगन क्षेत्र में हुई दोनों चोरी की घटनाओं के साथ-साथ जिला अजमेर तथा राज्य के अन्य जिलों में कई विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई अन्य चोरी की वारदातों करना स्वीकार किया गया। विशेष रूप से आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया गया कि विगत 3 माह के भीतर उन्होंने अजमेर जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र में 03 चोरी की वारदात, पुलिस थाना बांदरसिंदरी क्षेत्र में 03 चोरी की वारदात, पुलिस थाना जसनगर के गांव दासावास में 01 चोरी की वारदात तथा खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में 01 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अतिरिक्त भी अन्य कई चोरी की वारदातों में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से निरंतर पूछताछ की जा रही है और भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने की संभावना है। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम अखेपुरा व रिछमालिया का सम्पूर्ण चोरी किया गया माल बरामद किया गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नकदी राशि एवं अन्य कीमती सामान शामिल हैं। साथ ही, वारदातों को अंजाम देने में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच में यह
भी सामने आया है कि उक्त गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय है तथा विभिन्न जिलों एवं राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है एवं तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से उनकी तलाश जारी है।
तरीका वारदात आरोपी सुनसान जगहों पर बने मकानो तथा बंद मकानों को निशाना बनाकर वारदातो को अंजाम देते है। उक्त गिरोह अत्यंत शातिर एवं संगठित तरीके से कार्य करता है। उक्त आरोपी दिन के समय में आचार बेचने आदि की आड में रैकी करके बंद मकान एवं ताला लगे मकान को चिन्हित करने का कार्य करते हैं, उसके बाद रात्रि के समय चोरी करते हैं और जिस मकान में चोरी करनी है उस मकान में जिस कमरे में लोग सो रहे है उस कमरे को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर देते है और बाहर खिडकी की ग्रिल तोडकर अन्दर प्रवेश करके चोरी की वारदात को अंजाम देते है। गिरोह के सदस्य अपने बचाव के लिए अपने साथ गिलोल व एक हथियार रखते है, जिससे पकडे जाने या घेरे जाने पर आमजन को डराकर भागा जा सके। गिरोह के सदस्य एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं रुकते, बार-बार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं तथा स्थानीय लोगों से दूरी बनाए रखते है. जिससे उनकी पहचान उजागर न हो सके। भय एवं दबाव के कारण स्थानीय लोग भी इनके संबंध में सूचना देने से कतराते है। परन्तु पुलिस थाना पीसांगन व साईबर सैल की टीम ने उक्त कुख्यात बावरी गैंग को पकडकर लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी द्वारा कबूल की गई वारदातें :-
1.रिछमालिया व अखेपुरा मे, पुष्कर थाना क्षेत्र में 03 चोरी की वारदात, बांदरसिंदरी क्षेत्र में 03 चोरी की वारदात,जसनगर क्षेत्र के गांव दासावास में 1,खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में 01 चोरी की वारदात कबूली।
बरामद मालः-
एक टोपीदार एकनाली बन्दूक बरामद,सोने-चांदी के आभूषण अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये,वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन,एक जयपुर से चुराई गई टीवीएस स्पोर्टस मोटरसाईकिल बरामद कीगई।
इनको किया गिरफ्तार
पप्पू पुत्र कालूराम उम्र 33 बावरी,दिनेश पुत्र पप्पूराम 19साल, लखन मोग्या पुत्र सुखलाल मोग्या 24 साल
,नेमा पत्नी श्री भैरू 42 साल को गिरफ्तार किया गया।